फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रोजगार मेलों में दी कम सैलरी तो ब्लैकलिस्ट होगी कंपनी, जिला सेवायोजन अधिकारी की कड़ी चेतावनी

Sat, 18 Apr 2026 11:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा में जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तय न्यूनतम वेतन से कम सैलरी का ऑफर लेटर देने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। 21-22 अप्रैल को एचआईएमटी कॉलेज में मेगा जॉब फेयर लगेगा।
विज्ञापन
नोएडा जिला सेवायोजन अधिकारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रमिकों के वेतन मामले के बाद अब रोजगार मेलों में आने वाली कंपनियों को भी तय मानक के अनुसार ही वेतन देना होगा। तय वेतन से कम का ऑफर लेटर देने पर कंपनी ब्लैकलिस्ट कर दी जाएगी। यह बातें नालेज पार्क स्थित एचआईएमटी कॉलेज में जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में 21 और 22 अप्रैल को मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। जिसमें 65 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। उन्हें बेहतर पैकेज मिले इसके लिए सभी मानकों को पूरा करना होगा। 

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में सरकार के ओर से सैलरी तय कर दी गई है। कई बार शिकायत मिलती है कि अधिक की सैलरी का ऑफर देकर कंपनियां कम सैलरी दे रही हैं। इसके लिए जिला सेवायोजन कार्यालय कॉलेज के साथ मिलकर रोजगार मेला लगवा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। एचआईएमटी कॉलेज के चेयरमेन एचएल बंसल ने बताया कि पुणे के साथ दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गुरुग्राम,बुलंदशहर और मथुरा जैसे शहरों से युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने बताया कि अब तक 4000 से अधिक रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें