फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बल्लीमारान व प्रेमनगर में सामुदायिक भवनों को मिलेगा नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड नए सिरे से बनाएगा, आधुनिक सुविधाएं बढ़ेंगी
विज्ञापन


20 दिन में गली तेल मिल के भवन में काम होगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बल्लीमारान की गली तेल मिल में 20 दिन के भीतर सामुदायिक भवन नए स्वरूप में चमकेगा। वहीं, प्रेम नगर में सामुदायिक भवन का भी कायाकल्प होगा। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने इन दोनों सामुदायिक भवनों को नया जीवन देने की दिशा में कमर कस ली है। ये परियोजनाएं स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगी।

बल्लीमारान की गली तेल मिल में सामुदायिक भवन की जर्जर छत को 4.8 लाख रुपये की लागत से तत्काल नए सिरे से बनाया जाएगा। 20 दिन में छत की मरम्मत के साथ भवन को और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि शादियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामुदायिक बैठकों के लिए यह केंद्र फिर से जीवंत हो सके। काम की गुणवत्ता पर डूसिब की इकाई नजर रखेगी। इसके अलावा थर्ड पार्टी निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन


77.35 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन
प्रेम नगर में 77.35 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का कायाकल्प होगा। 180 दिनों में काम पूरा होगा। इस परियोजना में भवन की संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। डूसिब ने जानकारी दी है कि काम की गुणवत्ता पर आईआईटी दिल्ली और सीआरआरआई नजर रखेंगे।
विज्ञापन


दोनों परियोजनाएं स्थानीय लोगोंं के लिए खास
दोनों परियोजनाएं स्थानीय समुदाय के लिए खास हैं। गली तेल मिल और प्रेम नगर में ये भवन सामाजिक जीवन का केंद्र हैं। डूसिब की इस पहल से न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है, जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें