दिल्ली में ये कोचिंग सेंटर हुए सील
इसमें दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी। अब तक 20 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है।
दिल्ली के शाहदरा में भी कार्रवाई
इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। इसमें से पांच बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। जबकि 11 चल रहे हैं। इसमें दो सेंटर अवैध पाए गए हैं। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी।
एमसीडी ने आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस को सील कर दिया था। ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।
60 पुस्तकालयों और आठ संस्थानों को नोटिस
एमसीडी ने दक्षिणी जोन में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर 60 पुस्तकालयों और आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे शुरू किया है।