फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएमओ की टीम को सोसाइटी में मिली कई खामियां, आज लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोसाइटी में टैकों की सफाई शुरु, गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन

- सोसाइटी में अब तक 230 से अधिक लोग बीमार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी में दूषित पानी के पीने से बीमार होने की सूचना पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सोसाइटी के अंदर फैली गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही मेंटेनेंस टीम को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। सोसाइटी में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासी बिपिन सिंह ने बताया कि सोमवार को भी सोसाइटी में 30 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए। वहीं पहले से पीड़ित लोग अब धीरे धीरे सही हो रहे हैं। अब तक 230 से अधिक लोग उल्टी,दस्त से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पानी के टैंकरों की सफाई भी कराई जा रही है। सीएमओ कार्यालय से टीम आई थी। उन्हें कूड़े का निस्तारण न होना, बेसमेंट में पानी भरा मिला, जगह-जगह पर वॉटर लॉगिंग की समस्या मिली और एसटीपी का संचालन बंद मिला। लोगों ने भी अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत की। सोसाइटी के चार टावरों में करीब 200 परिवार रह रहे हैं। वहीं, इस समस्या के समाधान के लिए बिल्डर प्रबंधन कुछ करने को तैयार नहीं है। टैंकों की सफाई का कार्य भी लोगों के बीमार पड़ने के बाद सोमवार से शुरू किया गया है। बिल्डर प्रबंधन द्वारा पहले से सावधानी बरती जाती तो निवासियों को परेशानी उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें