फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना के जलस्तर पर सीएम चिंतित, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल ने हरियाणा के हथिनीकुंड से सीमित गति में पानी छोड़ने की मांग की
विज्ञापन

जी-20 शिखर सम्मलेन होना है, अगर बाढ़ आई तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इसके बावजूद यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 1978 के बाद पहली बार यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर हुआ है और बुधवार की रात तक यह 207.72 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गृहमंत्री से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि अगले कुछ हफ्तों में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे में अगर दिल्ली में बाढ़ आई तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। ऐसे में हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि यमुना का जलस्तर और न बढ़े। मुख्यमंत्री ने पत्र में दिल्ली में पैदा हो रहे बाढ़ के हालत पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। सेंट्रल वाटर कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि कमीशन के अनुमान बुधवार की रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा जो कि बहुत चिंता की बात है। हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें