फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से 500 से अधिक ट्रेनों के पहिए पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों में ट्रेनों की चाल थमी
विज्ञापन

दो दिनों में रेलवे ने करीब 53 लाख रुपये किए रिफंड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बारिश की वजह से करीब पांच सौ ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। इस वजह से लाखों लोगों को यात्रा रद्द करनी पड़ी। पिछले दो दिन में रेलवे को करीब 53 लाख रुपये रिफंड करने पड़े। इसके अलावा इतने ही ऑनलाइन टिकट निरस्त हुए हैं। लोकल ट्रेन नहीं चलने से भी रेलवे को नुकसान हो रहा है। भारी वर्षा और जलभराव के कारण उत्तर रेलवे के कई सेक्शन प्रभावित हुए हैं।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडलों पर रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस वजह से 201 मेल व एक्सप्रेस और 199 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। 92 गंतव्य से पहले समाप्त कर दी गई, जबकि 68 को निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले प्रस्थान करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को परेशान भी होना पड़ा। लोग जगह-जगह फंसे हुए है।
विज्ञापन


रेलवे का दावा
रेलवे का दावा है कि इन सबकी सूचना मैसेज के माध्यम से यात्रियों को दी जा रही है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों परयात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए हेल्प डेस्क खोले गए हैं। रेलगाड़ियों के निरस्त, परिवर्तित मार्ग से चलने वाली व गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करने और प्रारंभ करने संबंधी उद्धोषणाएं स्टेशनों पर नियमित रूप से की जा रही हैं। सूचना देने और यात्रियों के टिकटों की धन वापसी के लिए उत्तर रेलवे के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर
यात्रियों की सहायता के लिए 18 अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। इनमें नई दिल्ली में 2, पुरानी दिल्ली में 1, आनंद विहार टर्मिनल में 1, हजरत निजामुद्दीन में 1, गाजियाबाद में 1, मेरठ सिटी में 1, अंबाला छावनी में 1, बठिंडा में 1, मुरादाबाद में 2, हापुड़ में 1, रुड़की में 1, देहरादून में 2, हरिद्वार में 2 और लखनऊ में एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें