फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर लगेगी 50 जिलों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी दिवस पर 50 जिलों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी, बेच भी सकेंगे
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्पहाट में 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाया जाएगा। एक जिला एक उत्पाद के तहत 50 जिलों के उत्पाद की प्रदर्शनी लगेगी। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 से 2 बजे तक करीब दो घंटे आयोजन स्थल पर रहेंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल पर नोएडा के कपड़े का काम, भदोही का कालीन समेत 50 जिलों के उत्पादों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया है। प्रदर्शनी 26 जनवरी के बाद भी लगेगी, जो कि 10 से 15 दिन तक चलेगी। यहां 50 जिले के कारीगर अपने-अपने उत्पादों को लेकर आएंगे।
रोबोट से टीवी तक की प्रदर्शनी
नोएडा के 8 बड़े निवेशकों की ओर से अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वह चाहें तो उत्पादों को बेच भी सकते हैं। रोबोट से मोबाइल और टीवी तक की प्रदर्शनी लगेगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल पर सैमसंग, केंट आरओ, एचसीएल, डीएस ग्रुप, हल्दीराम, एडवंट टेक्नोलॉजी, यूफ्लेक्स के अलावा एपेरल क्लस्टर की प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समयसीमा का ध्यान रखने का निर्देश
शिल्पहाट में सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ नेहा शर्मा, एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्रा, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी संतोष उपाध्याय, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, सीजीएम राजीव त्यागी सहित वर्क सर्किल, जल, उद्यान के अधिकारियों के साथ बैठक की। सीईओ ने तैयारियों की समीक्षा की। गुणवत्ता वाले कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा समय सीमा का भी ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें