फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम ने झुलाया कान्हा को झूला, लोगों के सुख की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर में रेखा गुप्ता ने कहा- श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर दिल्ली को बनाएंगे सशक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आरती व झूला झुलाकर उत्सव की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण केवल भगवान नहीं बल्कि जीवन के सार और साहस के प्रतीक भी हैं। उनका जीवन हमें मुश्किल हालात में भी धैर्य और विवेक बनाए रखने की सीख देता है। सीएम ने दिल्लीवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर राजधानी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम कुतुबगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, प्रशांत विहार और शालीमार बाग के जन्माष्टमी समारोहों में भी शामिल हुईं। उन्होंने माखन का भोग लगाया और भजन संध्या में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, न्याय और निष्काम कर्म की प्रेरणा देता है। गीता की शिक्षाएं धैर्य, साहस और सत्य का मार्ग दिखाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें प्रेम, करुणा और भाईचारा सिखाता है। अगर हम इन गुणों को अपनाएं तो समाज में शांति और सौहार्द का माहौल बनेगा। वे एक भक्त और दिल्ली की मुख्य सेविका के रूप में प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना करती हैं कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। गली-मोहल्लों और मंदिरों में भक्त श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें