फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छावनी में तब्दील रहा सीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कई थानों की पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां रहीं तैनात
विज्ञापन

सीएम आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग की, आप कार्यकर्ताओं ने की धक्का-मुक्की
धारा-144 के कारण पुलिस ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सीएम आवास पर पहुंच गई। टीम के वहां पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गईं थीं। जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा समेत कई थाने के प्रभारी मौके पर डटे रहे। जैसे ही ईडी के सीएम आवास पहुंचने की सूचना फैली तो धीरे-धीरे आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने सीएम आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी। सीएम आवास के बाहर धारा-144 लगाकर ड्रोन से भी निगरानी शुरू कर दी गई। साथ ही, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर स्थित ईडी के दफ्तर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडी ने सीएम आवास पर पहुंचने से पहले ही पुलिस को जानकारी देकर वहां की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कह दिया था। इसे ध्यान में रखते हुए आनन-फानन में सीएम आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया। शुरुआत में ईडी की टीम को अंदर दाखिल होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बाद में पूछताछ के वारंट दिखाकर टीम अंदर दाखिल हुई। इस बीच आप कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेता वहां पहुंच गए। गर्मागर्मी के बीच पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि, कुछ कार्यकर्ताटों की धक्का-मुक्की को देखते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजना शुरू कर दिया। सीएम आवास की कार्रवाई के दौरान पूरे सिविल लाइंस एरिया में जाम की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें