फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बादल उमड़ने से सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी

Wed, 29 Oct 2025 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शहर में सुबह के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुबह के समय बादल उमड़ आने और ठीक से धूप नहीं निकलने से मंगलवार सुबह जिले में ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों में देखे गए। हालांकि इसके बाद तेज धूप निकली जिससे मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा गरमाहट देखी गई। शाम तक ऐसे ही रहा।
मौसम विभाग ने अनुसार चार दिन तक ऐसे ही बादल उमड़ कर आएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। बूंदाबांदी होने से ठंड भी बढ़ सकती है। बादलों की वजह से जिले का अधिकतम तापमान थोड़ा लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार शाम से ही बादल उमड़ने शुरू हो गए थे। इसलिए मंगलवार को भी आसमान में बादल थे और धूप न के बराबर थे। धूप नहीं होने से ठंड बढ़ गई। वातावरण में हल्का धुंधलापन था। स्कूलों में जाने वाले बच्चे भी सुबह स्वेटर पहन कर जाते दिखे। दोपहर होते-होते धूप तेज होती गई। मौसम में हुई गरमाहट से एक बार तो लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से बादल उमड़ आए और फिर से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। वहीं मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव में चिकित्सक लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। खासकर इस मौसम में ठंडा पानी नहीं पीने और आइसक्रीम नहीं खाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें