फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्वत लेने के आरोपी क्लर्क को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लघु सचिवालय में तैनात क्लर्क अशोक कुमार को विजिलेंस टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन




आरोपी अशोक कुमार एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण शाखा में तैनात था। उस पर आरसी ट्रांसफर कराने के नाम पर एक व्यक्ति से छह हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस नूंह के इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विजिलेंस टीम ने पेंशन विंग में कार्यरत कर्मचारी मुकेश को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें