फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट में 12 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना राेजकामेव के इंडरी गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




ग्राम इंडरी निवासी रोहताश पुत्र सुक्कन ने शिकायत में बताया कि बीते 8 मार्च को सुबह करीब 9 बजे उनकी भाभी रेशम पत्नी स्व. ताराचंद खेत में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान प्रजापति चौपाल के पास सुनीता, भूपेंद्र और अशोक ने कथित रूप से रेशम को घेरकर मारपीट की। सुनीता ने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से सिर पर वार किया, जबकि अन्य ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। कुछ देर बाद आरोपित दोबारा कई लोगों के साथ हथियार लेकर आए और विकास, धर्मचंद, सचिन, रवि, वेदराम, मनोज व अन्य पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के साथ बदसलूकी, जेवर छीनने और कपड़े फाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें