फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 600 स्कूलों में गूंजेगी स्वच्छता की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में होंगे शामिल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों को दिए जाएंगे पुरस्कार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अब ग्राम पंचायतों की तर्ज पर स्वच्छता रैंकिंग कराई जाएगी। बेहतर काम करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को समग्र विद्यालय स्वच्छ रेटिंग पोर्टल या मोबाइल एप पर अपनी स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करनी होगी। जिले के करीब 600 विद्यालय इसमें शामिल होंगे। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या दो लाख से ज्यादा है।


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निजी और सरकारी स्कूलों का मूल्यांकन मुख्य बिंदुओं स्वच्छता और सफाई, पर्यावरणीय स्थिरता, व्यवहार परिवर्तन, समावेशी वातावरण और उत्कृष्टता के आधार पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा विद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालयों की रैंकिंग वर्षा जल संचयन की व्यवस्था, पानी का दोबारा उपयोग,पीने के पानी की पर्याप्त आपूर्ति और शुद्धता, लड़के और लड़कियों के लिए अलग, साफ और उपयोग योग्य शौचालय, वॉशरूम रैंप, स्पेशल शौचालय, खाने व हाथ धुलने के बाद पानी के साथ उचित स्थान आदि बिंदुओं पर होगी। इसके साथ ही डस्टबिन, कचरा पिट, जैविक खाद, अपशिष्ट प्रबंधन, कक्षाएं, खेल, मैदान, बेंच, कुर्सी साफ-सफाई और स्लोगन, पोस्टर, नोटिस, विद्यालय की गतिविधियां आदि शामिल होंगी।
विज्ञापन


0000 वर्जन 0000

स्कूलों की रैंकिंग होने पर सफाई की व्यवस्था और ज्यादा दुरुस्त होगी। अब भी सरकारी स्कूलों में छात्रों को निजी स्कूलों की तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। महानिदेशक के निर्देश का पालन किया जाएगा। -राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

जनपद के कई स्कूल सभी मानकों पर खरे उतर रहे हैं। हर ब्लॉक में स्वच्छता रैंकिंग कराई जाएगी। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें