फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजपुर बाजार में सफाई व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण इलाके में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाजार में नियमित सफाई नहीं होती। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचती और पूरा कचरा नहीं उठाती। इससे कचरा सड़क के बीच तक फैल जाता है, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है। सड़क पर बिखरे कचरे से लावारिस गोवंश भोजन तलाश रहे हैं। वे प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार भानू, तिलक वर्मा और मूलचंद शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और आवागमन के लिए पहुंचते हैं। सड़क किनारे कूड़े के ढेर से बाजार की छवि खराब हो रही है। लोगों ने प्राधिकरण से बाजार में नियमित सफाई कराने, कूड़ा समय से उठाने और सड़क पर कचरा फैलने से रोकने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें