फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण : दिल्ली छावनी की रैंकिंग में गिरावट, अंक भी हुए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में दिल्ली छावनी की रैंकिंग में गिरावट, स्कोर में भी कमी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में दिल्ली छावनी परिषद (डीसीबी) की रैंकिंग और प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2023 की तुलना में इस बार स्थिति कमजोर हुई है। ऐसे में इस क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वर्ष 2023-24 के सर्वेक्षण में देशभर की 61 छावनी परिषदों में दिल्ली छावनी की रैंकिंग 7वीं और 5072 अंक थे लेकिन वर्ष 2024-25 में 58 छावनी परिषदों की सूची में ये 30वें स्थान पर खिसक गई है। इस बार 4496 अंक रह गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और नागरिक सहभागिता जैसे प्रमुख पहलुओं पर काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली छावनी परिषद ने गीले-सूखे कचरे का निपटान, सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, जनजागरूकता अभियानों और स्वच्छता से जुड़ी सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में अपेक्षित सुधार नहीं किए। इस कारण अंक कम हो गए। इसके अलावा शिकायतों के समाधान में देरी और कचरा उठान की नियमितता पर भी सवाल उठे हैं। छावनी परिषद के अधिकारियों का कहना है कि सर्वेक्षण रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जा रहा है और कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। आगामी सर्वेक्षण में फिर से बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें