फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक जुलाई से नए अंदाज में शुरू होगी पढ़ाई, नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार हुए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई के निर्देश पर स्कूलों में हुई इन-हाउस ट्रेनिंग, गतिविधि आधारित शिक्षण और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा पर रहेगा फोकस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के अधिकांश सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूल एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलने जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप की जाएगी। इसके लिए अवकाश के दौरान शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि कक्षाओं में गतिविधि आधारित, कौशल आधारित और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। कुछ स्कूल सोमवार से ही खुल गए हैं। महर्षि विद्या मंदिर में रविवार को सीबीएसई के निर्देश पर शिक्षकों के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति, अनुभवात्मक शिक्षण, आधुनिक शिक्षण तकनीक, मूल्यांकन प्रणाली और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
बच्चों को कराएं नियमित रिवीजन-
स्कूल प्रबंधन का मानना है कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं, स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को भी बच्चों का नियमित रिवीजन कराने और पढ़ने-लिखने की आदत बनाए रखने का संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स-
सीबीएसई के निर्देशानुसार शिक्षकों को नई शिक्षा नीति और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया है। -उमेश सिंह सेंगर, प्राचार्य, महर्षि विद्या मंदिर
स्कूल खुलने की सभी तैयारियां पूरी हैं, पहले दिन से गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान रहेगा। -सोम गिर, प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर
हमारा स्कूल सोमवार से खुल गया है और नए सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -डॉ. मृणालिनी, प्रिंसिपल, प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें