फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइडी के बाहर डिलीवरी राइडरों में घमासान: ऑर्डर डिलीवरी को लेकर हुआ विवाद, दौड़ा-दौड़ाकर मारा, देखें वीडियो

Sun, 11 Oct 2026 06:24 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

टाटा यूरेका सोसाइटी के पास शनिवार रात ऑनलाइन ऑर्डर के राइडरों में मारपीट हुई। इसका वीडियो वायरल हुआ। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
मारपीट करते डिलीवरी राइडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास बाइक टैक्सी चालकों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं आसपास के लोग दोनों पक्षों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन
Trending Videos



वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार रात की है। टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। 
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है सड़क पर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। वहीं बचने के लिए युवक सोसाइटी में घुस जाता है। इस दौरान सोसाइटी के गार्ड बीच बचाव करते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा चुकी है। घटना केवल राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें