फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नगरपालिका के सौजन्य से मंगलवार को पशु मेले की खुली बोली एसडीएम की अगुवाई में लगाई गई। जिसमें राजस्थान के जिला कठूमर के निवासी मुकेश पुत्र जयराम ने खुली बोली एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपये की लगाई। जबकि दूसरी बोली एक करोड़ 11 लाख रुपये की गुलाब चंद के नाम रही।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से गुरुग्राम अलवर नेशनल हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के पास नगर पालिका की भूमि पर पशु व्यापार मेला लगाया जाता है। जबकि पिछले वर्ष व्यापारियों ने ढाई करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी परंतु कोविड-19 की वजह से पशु व्यापार मेला नहीं लग पाया।
जानकारी देते हुए नगरपालिका सचिव ललित गोयल ने बताया कि मंगलवार को व्यापारियों द्वारा पशु पैठ लगाने के लिए अपनी अग्रिम राशि जमा कर पशु व्यापार मेले के लिए खुली बोली लगाई गई। जिसमें सभी व्यापारियों की सूची बनाई गई और उनके हस्ताक्षर भी लिए गए। बोली दाताओं ने बोली कि शुरुआत 90 हजार रुपए से शुरू की गई। अंत में मुकेश ने एक करोड़ 11 लाख 50 हज़ार रुपये की खुली बोली के तहत छोड़ी गई। जिस पर नगर पालिका प्रशासन ने मुकेश पर पशु व्यापार मेले का ठेका छोड़ा गया है। इस मौके पर नगर पालिका सचिव ललित गोयल, लिपिक प्रकाश जैन, प्रताप सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र परिचय।- उपमंडल नागरिक अधिकारी की अध्यक्षता में बोली लगाते पशु व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें