फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश सरकार ने नूंह में बाईपास की मंजूरी देकर बड़ी राहत दी है। जिले में 5 किलोमीटर लंबाई व साढ़े 49फुट की चौड़ाई का मार्ग बनाया जाएगा। इससे शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को अब जल्द निजात मिलेगी। जिला मुख्यालय पर आए दिन वाहनों की बढ़ती संख्या व जाम को देखते हुए प्रशासन ने सरकार के समक्ष बाईपास बनाने की मांग रखी थी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 7 करोड़ 17 लाख की राशि मंजूर की है। बाइपास के निर्माण को 6 माह में पूरा कराने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा जल्द टेंडर कराए जाएंगे।
बाईपास के बनने से नूंह शहर में आए दिन लग रहे जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से लोगों की मांग पर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार ने जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। नूंह शहर में अड़बर चौक से तावडू रोड, होडल रोड पर कई किलोमीटर की लंबा जाम लगने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

जजपा जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेडिय़ा, एडवोकेट ताहिर हुसैन रूपाडिय़ा, एडवोकेट फकरुद्दीन चंदेनी, सनाउल्ला सरपंच, चेयरमैन विष्णु सिंगला, पार्षद कमल गोयल, साबिर सरपंच मालब, आबिद सरपंच सलंबा व नियामत पार्षद ने बताया कि अगर यह बाईपास बनता है तो इससे शहर में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके बनने से शहर का दायरा भी बढ़ेगा।
भारी वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट
नूंह खंड के गांव उजीना में कई बड़ी कंपनिया है। ऐसे में केएमपी से आने वाले सभी भारी वाहनों को नूंह के अड़बर चौक से गुजरना पड़ता है। इनके आने से यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास बनने से यहां पर आने वाले वाहन सीधा उजीना पहुंच सकेंगे। गुरुग्राम अलवर हाईवे मार्ग पर एनसीआर व राजस्थान से आने जाने वाले वाहनों की काफी भीड़ रहती है। बाईपास बनने से मार्ग पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण
इस बारे में पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता शमसेर सिंह व एसडीओ फजरुद्दीन ने बताया कि बाईपास निर्माण के लिए सरकार ने 7 करोड़ 17 लाख की राशि मंजूरी की है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें