फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह : महिला ने दिया चार बेटियों को जन्म, परिवार में खुशियां

Mon, 28 Jun 2021 06:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

26 वर्षीय मां और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है। यह खबर पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
नर्सरी में उपचारधीन नवजात बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रविवार को हथीन खंड के गांव लखनाका निवासी साबिर की पत्नी नजमा ने चार बच्च्यिों को जन्म दिया। 26 वर्षीय मां और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, यह खबर पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. महा सिंह ने बताया कि नजमा ने रविवार सुबह 9:19 बजे चार बच्च्यिों को जन्म दिया। बच्चे करीब 28-29 सप्ताह के हैं। इनका वजन 1 किलो 300 ग्राम, 900 ग्राम और दो बच्च्यिों का वजन 850-850 ग्राम है।

स्वस्थ बच्चे का वजन 1 किलो 400 ग्राम होना अनिवार्य है। अभी चारों बच्चियों को नर्सरी में रखा गया है। इनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामान्य वजन होने में समय लगता है।
विज्ञापन


बच्चों की मां वार्ड नंबर 4 के जच्चा-बच्चा केंद्र में है, जोकि पूरी तरह स्वस्थ है। इससे दो वर्ष पूर्व नजमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। 4 बच्च्यिों के जन्म से मां नजमा और पिता साबिर बेहद खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें