फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
नूंह में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाई। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहीदी पार्क से महात्मा गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें मेवात क्षेत्र के 36 बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल और पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि 26 जनवरी को लालकिले पर तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन इस दिन किसानों के वेश में कुछ आतंकवादी और देशद्रोहियों ने लालकिले पर धार्मिक झंडा फहराकर तिरंगे का अपमान किया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। तिरंगे के अपमान को लेकर पूरे देश में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं और मेवात की 36 बिरादरी के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर पुन्हाना से पूर्व भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी, भानीराम मंगला, जाहिद हुसैन बाई, जसवंत गोयल, महामंत्री दलबीर सरपंच, जगन सिंह पार्षद, ताहिरा अजमत, भाजपा नेता बीरपाल कालियाका, रहीश खान अलालपुर, ज्ञानचंद आर्य, युवा जिलाध्यक्ष केशव पंडित, पार्षद कमल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें