फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 5 माह में शहरवासियों ने जमा की 10 हजार प्लास्टिक की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

5 माह में जमा की 10 हजार प्लास्टिक की बोतलें
-एनपीसीएल ने रिवर्स वेंडिंग मशीन से प्लास्टिक की बोतलों को रि-साइकिल कर बनाई टी-शर्ट

-अगले दो माह में चार और मशीनें लगाएगी कंपनी, 10 हजार और बोतल एकत्रित करने का लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की मुहिम रंग ला रही है। पांच माह में कंपनी के पास 10 हजार प्लास्टिक की बोतलें पहुंच चुकी हैं। बोतलों को रि-साइकिल कर टी-शर्ट बनाया जा रहा है। शहर के लोगों के उत्साह को देखकर अब कंपनी ने चार और रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला लिया है। साथ ही मार्च, 2024 तक 10 हजार और प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन



शहर में लोग जगह-जगह प्लास्टिक की खाली बोतल और टीन की केन फेंक देते हैं। इन बोतल और केन को एकत्रित करने के लिए एनपीसीएल ने पांच माह पहले जगह-जगह चार रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई थीं। वहां लोग प्लास्टिक की बोतल जमा कर सकते हैं। उसके बदले में लोगों को एक कूपन मिलता है। जिसका प्रयोग कर विभिन्न शॉपिंग स्टोर पर छूट ले सकते हैं। कंपनी के अफसरों ने बताया कि मार्च, 2024 तक 10 हजार बोतल एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन 5 माह में ही 10 हजार बोतल जमा हो चुकी हैं। अब कंपनी अगले दो माह में चार और रिवर्स वेंडिंग मशीन लगाएगी। एक गौड़ सिटी मॉल, दूसरी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, तीसरी जिला न्यायालय और चौथी इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें