फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ पूजा की तैयारियों में जुटा शहर, घाटों की सफाई और सजावट तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। छठ पूजा को लेकर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में घाटों की सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम तेज हो गया है। पूर्वांचल और बिहार से जुड़े परिवारों के लिए छठ सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 में छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। घाट को आकर्षक बनाने के साथ आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। सेक्टर ईटा-1 में 130 मीटर रोड के पास पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठ घाट की सफाई शुरू कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी छठ पर्व को लेकर उत्साह है। दो घाट तैयार हो चुके हैं, जबकि तीसरे को तैयार किया जा रहा है। कासना, सेक्टर म्यू-1, नवादा और हिंडन नदी पर बने पुल के आसपास भी छठ पूजा की तैयारियां की जा रही हैं।
छठ पूजा सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा की ओर से मंगलवार को आईईसी कॉलेज के पास छठ पूजा घाट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक रामजी पांडेय के योगदान को याद करते हुए उनकी शुरू की गई परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ओपी फाउंडेशन के चेयरमैन पूर्णम अग्रवाल, समिति अध्यक्ष मनोज पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें