फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता की सड़क नहीं सुधरी तो दादरी तक नहीं चलेंगी सिटी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊबड़-खाबड़ सड़क और दादरी तिराहे पर मोड़ने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। तिलपता में सड़क की बदहाल स्थिति और दादरी तिराहे पर बस मोड़ने में हो रही परेशानी के चलते परी चौक से दादरी तक चलने वाली सिटी ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बसों के संचालन से वाहनों को क्षति पहुंचने का खतरा बना हुआ है। सड़क की स्थिति में सुधार और दादरी तिराहे की समस्या दूर होने के बाद ही इस रूट पर बसों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
दोनों रूटों पर कुल आठ बसें हर एक घंटे के अंतराल पर चलनी थीं लेकिन दो-तीन दिन संचालन के बाद ही दोनों रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इससे दादरी, तिलपता और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंटेनर डिपो के सामने सड़क में बने गड्ढे
सिटी ई-बस डिपो के अधिकारियों के अनुसार, तिलपता में कंटेनर डिपो के सामने सड़क टूटने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग से बसों के गुजरने पर वाहनों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। संचालन के दौरान एक बस का शीशा भी टूट गया था।
विज्ञापन

कोट
-तिलपता में सड़क टूटने और दादरी तिराहे पर बस मोड़ने में दिक्कत आ रही है। इन दोनों समस्याओं का समाधान होने के बाद दादरी रूट पर सिटी ई-बसों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सकेगा।
राजेश वर्मा एआरएम सिटी ई बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें