एशिया कप में रविवार को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
-
निशांत पटेल
नोएडा। एशिया कप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग अपने जरूरी काम निपटा रहे हैं। सेक्टरों और सोसाइटियों में बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारी चल रही है। लोगों का कहना है कि इस बार भी भारत ही जीतेगा और दोनों देश के खिलाड़ी खेल भावना का संदेश देंगे।
कई क्लब और आरडब्ल्यूए भी सामूहिक रूप से मैच का लाइव प्रसारण दिखाने की योजना बना रहे हैं। शहर के क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस बार भी भारतीय टीम की ही जीत होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 सितंबर को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित किया था। हालांकि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम के मैच खेलना चर्चा का विषय बना हुआ।
भारत की बल्लेबाजी लाइनअप शानदार है। इस बार भी जीत हमारी ही होगी। -अश्विनी शर्मा, सेक्टर-21
भारत का पलड़ा भारी है। दर्शक खेल के बाद दोस्ताना माहौल देखना चाहते हैं। -जितेंद्र अंबावता, सेक्टर-25
यह मैच सिर्फ खेल नहीं बल्कि भावनाओं का इम्तिहान है। इस बार भी जीत जरूरी है। -सोविंदर अवाना, सेक्टर-31
उम्मीद है कि इस बार खिलाड़ी खेल और संबंधों दोनों में अच्छा संदेश देंगे। -अविनाश सिंह, सेक्टर-62