फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किश्तवाड़ में मंदिर पर तैनात दनकौर के सीआईएसएफ जवान आनंद शर्मा बलिदान, बादल फटने की हुई थी घटना

Fri, 15 Aug 2025 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

यमुना सिटी के धनौरी गांव निवासी जवान आनंद शर्मा की ड्यूटी किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र के चशोटी गांव में करीब 8 किमी ऊपर पहाड़ी पर स्थित मचैल माता मंदिर पर थी। इस दौरान अचानक बादल फटने की घटना के बाद लोगों को बचाने में जवान ने अपनी शहादत दी।
विज्ञापन
Kishtwar cloudburst - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम बुद्ध नगर के धनौरी गांव निवासी सीआईएसएफ के जवान आनंद शर्मा जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोटी गांव में बादल फटने हुई घटना में बलिदान हो गए। देर शाम तक धनौरी गांव में जवान का पार्थिव शरीर पहुंचेगा।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र के चशोटी गांव में मचैल माता मंदिर के लिए श्रद्धालुओं के लिए यात्रा शुरू होनी थी। यमुना सिटी के धनौरी गांव निवासी जवान आनंद शर्मा की ड्यूटी किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र के चशोटी गांव में करीब 8 किमी ऊपर पहाड़ी पर स्थित मचैल माता मंदिर पर थी। इस दौरान अचानक बादल फटने की घटना के बाद लोगों को बचाने में जवान ने अपनी शहादत दी। गांव और परिवार में देश की आजादी के दिन जवान की मौत की सूचना मिलने पर शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें