फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआईएसएफ ने स्कूल में कराई अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। एनटीपीसी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की फायर टीम की ओर से शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों को आग से बचाव और नियंत्रण के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। टीम ने मॉडल और लाइव डेमो के माध्यम से छात्रों को आग बुझाने की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान कॉलिंग, स्टार्वेशन और स्मदरिंग जैसी तीन प्रमुख तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही छात्रों को फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग भी सिखाया गया, जिसमें सेफ्टी पिन हटाना और आग के आधार पर निशाना साधना शामिल था। आपातकालीन अलार्म बजते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अनुशासित तरीके से भवन को खाली करने का अभ्यास किया। विद्युत आग की स्थिति में सबसे पहले मुख्य बिजली आपूर्ति (एमसीबी) बंद करने और सीओ-2 एक्सटिंग्विशर के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आपात स्थिति में सही निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं।
विज्ञापन


ऋषिपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें