फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटहेरा भूमि घोटाला : भूमाफिया यशपाल और नौकर, चालक, रिश्तेदार समेत नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। चिटहेरा गांव में दलित समाज के लोगों व अन्य ग्रामीणों को डराने धमकाने और फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाने के बाद दबाव बनाने के मामले में भूमाफिया यशपाल तोमर व उसके नौकरों, चालक, रिश्तेदार, एक महिला समेत नौ आरोपियों के खिलाफ कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दादरी तहसील के लेखपाल शीतला प्रसाद ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा में भूमाफिया यशपाल ने वर्ष 2012 में गांव के दलित और अन्य समाज के लोगों के पट्टों की जमीन का अनुबंध जबरन परिचितों के नाम कराया लिया था। वर्ष 2016 में यशपाल ने पट्टे की जमीन का बैनामा कराने की तैयारी की थी। जब अनुबंधित जमीन का सामान्य वर्ग के लिए बैनामा नहीं हो सका तो उसे गांव के दलित समाज के कृष्णपाल, बैलू और कर्मवीर के नाम से साठगांठ कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा लिए। इसके बाद पट्टे की जमीन का बैनामा यशपाल तोमर, त्रिदेव प्राइवेट लिमिटेड के नरेंद्र कुमार, कर्मवीर, वैलू, कृष्णपाल, एम भास्करण, केएम संत उर्फ खचरेमल, गिरीश वर्मा और सरस्वती देवी के नाम करा लिया। इनमें यशपाल के नौकर, चालक, रिश्तेदार व दोस्त शामिल हैं। गांव के जिन लोगों ने जमीन का बैनामा नहीं किया, उनसे जमीन को जबरन तरीके से दबाव बनाकर बैनामा कराने का काम शुरू किया।
दूसरे राज्यों में दर्ज कराए मामले
पुलिस के अनुसार, जो लोग गांव चिटहेरा की जमीन को बेचने से मना करते थे, उन पर दिल्ली के कश्मीरी गेट, गीता कॉलोनी, पंजाब के जीआरपी भटिंडा, राजपुर, फाजिलका, राजस्थान के पीलीबंगा, उत्तराखंड के कनखल, लक्ष्मण झूला में फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया गया था। दबाव बनने के बाद पीड़ितों की जमीन का बैनामा कराकर अपने गांव के तीनों दलितों सहित अन्य के नाम बैनामे करा लिए गए। इस मामले में ही दादरी तहसील के लेखपाल शीतला प्रसाद ने भूमाफिया यशपाल तोमर व त्रिदेव प्राइवेट लिमिटेड के नरेंद्र कुमार, कर्मवीर, बेलू, कृष्ण पाल, एम भास्करण, केएम संत उर्फ खचरेमल, गिरीश वर्मा और सरस्वती देवी के खिलाफ कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें