नोएडा। चिल्ला एलिवेटेड रोड में अब गुणवत्ता को लेकर नोएडा प्राधिकरण सख्ती करेगा। अब इसमें लगने वाले स्टील का पहले परीक्षण कराएगा। इसके साथ ही तीन स्टील कंपनियों के नाम भी सेतु निगम को बताए हैं जिनके स्टील का उपयोग बड़ी परियोजनाओं में होता है। अधिकारियों ने बताया कि सेतु निगम को स्टील मानक के अनुरूप नहीं लगाने के मामले में सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा।
प्राधिकरण ने वर्क सर्कल-2 को परियोजना में और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एलिवेटेड रोड के पिलर की पाइलिंग (बुनियाद) का काम हो रहा है। इसमें लगाई जाने वाली स्टील स्वीकृत मानक से निम्न होने के खुलासे के बाद प्राधिकरण ने यह सतर्कता दिखाई है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि तीन स्टील कंपनियों के नाम बताए गए हैं। ब्यूरो