फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बोर्ड बैठक में फिर रखा जाएगा चिल्ला-भंगेल एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में फिर रखा जाएगा चिल्ला-भंगेल एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव
विज्ञापन

-औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने दिए निर्देश
-चार बिंदुओं पर चेयरमैन ने अलग से प्रस्ताव बनाने को कहा
-12 अगस्त को ग्रेटर नोएडा और 13 अगस्त को नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक प्रस्तावित

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चिल्ला और भंगेल एलिवेटेड रोड का मामला एक बार फिर बोर्ड बैठक में जाएगा। दोनों परियोजनाओं की समीक्षा कराते हुए पूरा स्टेटस बोर्ड में लेकर जाने का निर्देश औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने दिए। इसके अलावा उन्होंने दो अन्य मामले भी बोर्ड में ले जाने को कहा।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को लिखे पत्र में उन्होंने 12 और 13 अगस्त को ग्रेटर नोएडा और नोएडा की बोर्ड बैठक प्रस्तावित होने की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने चार बिंदुओं पर तैयारी के साथ बोर्ड एजेंडा प्रस्तावित बैठक में लेकर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि संपत्तियों को किराए पर देने को लेकर अनुमोदन से पहले प्राधिकरण स्तर पर काफी जटिल प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसे सरल बनाते हुए इस संबंध में प्रस्ताव लेकर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से उद्योगों के लिए आवंटित जमीनों पर फैक्ट्री लगाने, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट लेने और कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिलने की समीक्षा के बाद इसे भी बोर्ड में लेकर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक निर्माणाधीन चिल्ला एलिवेटेड रोड और दादरी-छलेरा-सूरजपुर रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से स्पेशल इकोनोमिक जोन तक निर्माणाधीन भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण की समीक्षा के बाद प्रस्ताव लेकर आने को कहा है। इसके अलावा गंगाजल क्रियान्वयन को लेकर भी एक प्रगति रिपोर्ट बोर्ड में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें