फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशनरों के मिलन समारोह में बच्चे करेंगे हुनर का प्रदर्शन

Sun, 12 Oct 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की तरफ से 12 अक्तूबर को पंजाबी धर्मशाला जगाधरी में मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बच्चों का हुनर भी देखने को मिलेगा।
इसी कड़ी में एसोसिएशन के सर्कल सचिव चमन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने व व्यवस्थाओं की समीक्षा एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद तनेजा, पैटर्न हरजीत लांबा एवं एलएस श्रेवाल के साथ शनिवार को की गई। कार्यक्रम में लगभग 300 सदस्य हिस्सा लेंगे। इस बार सदस्यों के पोते-पोतियों तथा दोहते-दोहतियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि वे अपने दादा-दादी और नाना-नानी के समक्ष अपना हुनर प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाले सदस्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सदस्य को लक्की कूपन दिया जाएगा, जिसके ड्रा समय-समय पर निकाले जाएंगे।इसके साथ ही 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने बताया कि इस आयोजन को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि वरिष्ठ सदस्य आपस में अपने विचार एवं अनुभव साझा कर सकें। इस अवसर पर हरजीत लांबा, सुशील गुप्ता, तीर्थ सिंह बिष्ट, कृष्ण लाल चौधरी, नरेंद्र कपूर, चंद्रमणि भाटिया एवं एमपी कालरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें