फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सोसाइटी के संस्कृति विहार 10वें एवेन्यू में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सोसाइटी के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


एओए के अध्यक्ष दुष्यंत ने बताया की एओए पदाधिकारियों की ओर से रविवार को सोसाइटी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके अंदर टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में जूनियर अंडर 3-5 आयु वर्ग में बैलून चेज, बैलून पॉप रिले, मिनी बाधा कोर्स, अंडर 6-9 वर्ग में 50 मीटर बैलून डैश, लेमन रेस, रिले रेस, 10-13 आयु वर्ग में रिले रेस, रस्सी-रस्साकशी, टेबल टेनिस टूर्नामेंट व अंडर 14-17 वर्ग में फिटनेस चैलेंज, टेबल टेनिस टूर्नामेंट आदि खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सचिव आनंद, नीलम, आशीष गौतम, सौरभ, हिमांशु ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें