रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद अंडरपास पर शनिवार शाम को तेज रफ्तार हाइड्रा ने ड्यूटी करने जा रही पिंकी गौड़ को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की ग्रेनो के जिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा जब्त कर लिया है लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है। महिला यमुना सिटी सोसाइटी में नौकरी करती थी। हरियाणा के थाना चंद घाट के गांव शेखपुर निवासी लेखराज सिंह (ससुर) ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चालक की तलाश शुरु कर दी है।