फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-122 स्थित सामुदायिक केंद् में रविवार को रंगों में देशभक्ति थीम पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन आरडब्ल्यूए सेक्टर-122 एवं द जैन वर्डरोब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें करीब 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए में आयु वर्ग 6 से 8 वर्ष के बच्चों में प्रथम अश्विका मिश्रा, द्वितीय ध्रुव भारद्वाज, तीसरे पर अमायरा जैन रही। वहीं ग्रुप बी में 9 से 12 आयु वर्ग के बच्चों में प्रथम पुरस्कार अमित, दूसरा अदिति और तीसरा बानी चौधरी ने जीता। वहीं 13 से 16 आयु वर्ष वाले ग्रुप सी में प्रथम पुरस्कार प्रांशी, दूसरा वृंदा और तीसरा औष ने जीता। निर्णायक देवेंद्र कुमार ने कहा, हर रचना में बच्चों का मन और देश के प्रति जुड़ाव झलकता है। इस मौके पर अंजलि जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें