फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समर कैंप में बच्चों ने सीखी मंडाना कला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

समरकैंप में बच्चों को सृजनशीलता सिखा रहीं सोसाइटियों की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साउथ सिटी टू के ए-ब्लॉक में समर कैंप के दौरान कलाकार असीमा गांधार ने बच्चों को मंडाना आर्ट सिखाई। रंगों को भरने की इस कला के जरिए बच्चों ने ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी सीखी। महिलाओं के समूह ने जरूरतमंद बच्चों के लिए समर कैंप लगाया है। असीमा ने बताया कि कला के माध्यम से मनोवैज्ञानिक परीक्षण का यह तरीका उनके करियर की बेहतरी के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।
वहीं, दूसरी ओर 12वीं की रोहिणी इस समर कैंप में बच्चों को कंप्यूटर सिखा रहीं हैं, जबकि ऐश्वर्या उपाध्याय आर्ट एंड क्राफ्ट की कक्षाएं ले रहीं हैं। नवप्रीत कौर और विनय प्रताप सिंह खेल और अंजली कुमार स्पोकेन इंग्लिश की कक्षाएं ले रही हैं। संगठन की अध्यक्ष दिप्ती गोयल और महासचिव पूजा भारद्वाज ने बताया कि खेल-खेल में बच्चे काफी कुछ सीख रहे हैं, जो उनके शैक्षणिक गतिविधियों से हटकर है और व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्ल्ड गार्डन में भी चल रहा समर कैंप
सेक्टर-30 के यूनिवर्ल्ड गार्डन में आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप में सोसाइटी के घरेलू सहायकों और कर्मियों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। सोसाइटी क्लब में आयोजित होने वाले इस कैंप में संगीत, नृत्य, कविता पाठ, आर्ट, क्राफ्ट, गणित और सामान्य ज्ञान की कार्यशाला होगी। यहां सीखने वाले बच्चों के लिए सोसाइटी की महिलाएं खुद से बनाकर लंच भी उपलब्ध करा रहीं हैं। इस टीम में वीणा, रेखा, नयनिका, दीपा, मीनाक्षी, मधु, रीता, शिवानी बरख और अदिती शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें