माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की मॉडल टाउन कॉलोनी में एक युवक ने पड़ोसी युवक पर पिटाई के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चों को पटाखा फोड़ने से रोकने पर मारपीट की गई और जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मॉडल टाउन में रहने वाले संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाते हैं। करीब 10 दिन पहले कुछ बच्चे गली में पटाखे जला रहे थे। उन्होंने बच्चों को ऐसा करने से रोक दिया। एक बच्चे ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत कर दी। उसी समय सामने के मकान में रहने वाले यशस्वी ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहे।
संजय ने मॉडल टाउन थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।