फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पीजीआई के निदेशक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुपर स्पेशियलिटी पीडियाट्रिक हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट (चाइल्ड पीजीआई) के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार को भेजा है। इस्तीफा देने का कारण खुद के और अपनी पत्नी के खराब स्वास्थ्य को बताया है। हालांकि सोमवार देर शाम तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था।
विज्ञापन

डॉ. डीके गुप्ता 2018 से चाइल्ड पीजीआई में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने एम्स के पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद यहां जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने अपना इस्तीफा 24 अप्रैल को ही प्रमुख सचिव को भेज दिया था। सोमवार को अधिकारियों को इस बात का पता चला। कोविड के दौरान उनके इस्तीफे से अफसर भी हैरान हैं। हालांकि डॉ. गुप्ता ने जून-2020 में भी इस्तीफा दिया था, तब उसे नामंजूर कर दिया गया था। प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में उन्होंने अपनी कई गंभीर बीमारियों का जिक्र किया है और अपनी पत्नी के भी बीमार होने की जानकारी दी है। यह भी बताया है कि उन्हें हर रोज सी-पेप व 10 अन्य दवाओं की आवश्यकता होती है और चलने में भी काफी हद तक असमर्थ हैं। उनकी पत्नी को भी नेत्र रोग है और उन्हें लंबे उपचार की आवश्यकता है। इसलिए अपने अधिकारिक कर्तव्यों को निभाने में असमर्थ है। उधर, निदेशक के इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें