फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: कोरोना संक्रमित निकला धोखाधड़ी का आरोपी, थाने में मचा हड़कंप

Tue, 27 Apr 2021 12:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में सेक्टर 38-ए स्थित गोल्फ कोर्स के साथ फर्जी दस्तावेज के आधार पर 12 लाख रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आज एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जो कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में सेक्टर 38-ए स्थित गोल्फ कोर्स के साथ फर्जी दस्तावेज के आधार पर 12 लाख रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आज एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जो कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। उसके संक्रमित पाये जाने से सेक्टर 39 थाने में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि गोल्फ कोर्स के सेक्रेटरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर गोल्फ कोर्स के खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिये थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने 22 अप्रैल को सुरेंद्र नामक एक कोच को गिरफ्तार किया था और उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आज अंकित नागर नामक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंकित नागर का जब कोरोना वायरस परीक्षण कराया गया तो, वह संक्रमित पाया गया। उच्च अधिकारियों से संपर्क कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अंकित को गिरफ्तार कर थाने की हवालात में बंद करने वाले तथा उसका मेडिकल कराने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें