नोएडा। चाइल्ड पीजीआई ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सफल ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल को बोइंग के सहयोग और ‘डॉक्टर्स फॉर यू’ संस्था ने पीजीआईसीएच के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों में होने वाले गंभीर रक्त रोगों और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की भूमिका पर चर्चा की गई। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान की बीएमटी यूनिट अब बच्चों के लिए उन्नत और जीवन रक्षक उपचार का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुकी है।