फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 21 दिन की बच्ची की मौत, 4 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना से 21 दिन की बच्ची की मौत हो गई। पुन्हाना खंड के नई गांव निवासी बच्ची का 14 सितंबर से मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं 4 और लोगों के संक्रमित होने की जानकारी भी मिली। दिहाना में एक, आलदौका में एक, बिछौर में एक और दोहा में एक केस सामने आए हैं। 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 92 मरीज हैं। 1038 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 923 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 21 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। 28061 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 27799 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 262 की निगरानी जारी है। 49537 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 47854 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 384 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें