नोएडा के सेक्टर-107 स्थित लोटस 300 सोसाइटी की 13वीं मंजिल के फ्लैट में मयंक बलूजा सपरिवार रहते हैं। शनिवार को मयंक पत्नी के साथ बाहर डिनर पर गए हुए थे। घर में छोटा बेटा अरमान (10) अपने बड़े भाई व अन्य परिजनों के साथ था। रात करीब 10:30 बजे अरमान फ्लैट की बालकनी में था। अचानक वह फिसलकर कॉमन एरिया में गिर गया।
नोएडा के सेक्टर-107 स्थित लोटस 300 सोसाइटी की 13वीं मंजिल से गिरे बच्चे (10) की मौत हो गई। शनिवार रात हुए हादसे के खबर सुनते ही रविवार को अस्पताल में भर्ती दादा ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालांकि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोसाइटी की 13वीं मंजिल के फ्लैट में मयंक बलूजा सपरिवार रहते हैं। उनकी सेक्टर-18 में दुकान है। शनिवार को मयंक पत्नी के साथ बाहर डिनर पर गए हुए थे। घर में छोटा बेटा अरमान (10) अपने बड़े भाई व अन्य परिजनों के साथ था। रात करीब 10:30 बजे अरमान फ्लैट की बालकनी में था।
अचानक वह फिसलकर कॉमन एरिया में गिर गया। आसपास मौजूद गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उसे तुरंत यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई लेकिन परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही। अरमान की गिरकर मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार को जेपी अस्पताल में भर्ती दादा की भी सदमे से मौत हो गई। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि अरमान बालकनी में खेलते वक्त फिसलकर कॉमन एरिया में गिर गया था । इस घटना के बाद सोसाइटी का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस सोसाइटी व टावर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सोसाइटी के गार्डों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। पुलिस ने कहा है कि परिजनों की तरफ से मामले की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दादा छह महीने से थे अस्पताल में भर्ती : पुलिस के मुताबिक अरमान के दादा किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। पिछले छह महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस चल रहा था। शनिवार रात की घटना के बाद जब रविवार को पोते की मौत की सूचना मिलते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।