फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटियों में बाल कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरदारों के लिए बच्चों के ऑडिशन हुए समाप्त, रिहर्सल शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हाईराइज सोसाइटियों में रामलीला के अद्भुत मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर बार की तरह इस बार भी सोसाइटियों में होने वाली रामलीला में बाल कलाकार अपना हुनर दिखाएंगे। ऑडिशन के माध्यम से इन बच्चों का चयन किया गया है और रिहर्सल भी शुरू हो गया है। सोसाइटियों में बाल रामलीला का यह अद्भुत नजारा देखते ही बनेगा। इस दौरान सभी भावविभोर हो जाते हैं और हर ओर जय श्रीराम के जयकारे सुनाई देते हैं।
सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि सोसाइटी में पिछले 11 साल से रामलीला होती है। इसमें 5 से 15 साल के बच्चों को लिया जाता है। यहां पर ऑडिशन के लिए पहले फॉर्म निकाला जाता है फिर नॉमिनेशन होता है। इसके बाद ऑडिशन से बच्चों का चयन किया जाता है। 160 बच्चों के फॉर्म आए थे जिसमें 125 का सेलेक्शन हुआ है और अब रिहर्सल शुरू हो गया है। होम्स 121 सोसाइटी निवासी गरिमा त्रिपाठी ने बताया कि एक साल से सोसाइटी में रामलीला हो रही है। यहां पर तैयारियां सोसाइटी के बड़े लोग करवाते हैं लेकिन बच्चे ही मुख्य किरदार निभाते हैं। बच्चों के चयन के लिए 7 से 16 साल के बच्चों का ऑडिशन लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-75 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी निवासी बबिता त्यागी ने बताया कि सोसाइटी में पिछले 8 साल से रामलीला हो रही है। रामलीला में मुख्य किरदार बच्चे ही निभाते हैं। ऑडिशन के बाद एक्टिंग के मुताबिक किरदार दिया जाता है। इस बार 37 किरदारों के लिए बच्चों का चयन किया गया है। इसके लिए कोरियोग्राफर उन्हें प्रैक्टिस करवा रहे हैं। सेक्टर-137 स्थित अजनारा डेफोडिल सोसाइटी की एओए सदस्य रीना सिंह ने बताया कि सेक्टर 137 के सेंट्रल पार्क में आरएसएस ग्रुप की ओर से दो दिवसीय रामलीला का आयोजन होता है। इसमें अलग अलग सोसाइटियां प्रतिभाग करती हैं। हर सोसाइटी में एक कॉर्डिनेटर बनाया जाता है जो बच्चों का ऑडिशन से चयन करता है। सोसाइटियों से प्रस्तुति के लिए एक-एक एपिसोड करने को कहा जाता है। रामलीला की शुरुआत नारद मोह भंग होने से होती है और समापन राजतिलक पर होता है। आयोजन से पहले सोसाइटियों की ओर से राम जी की रथ यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें