फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: CM योगी ने 1718 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का भी उद्घाटन

Sun, 25 Jun 2023 12:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे। सीएम योगी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रामनाथ गोयनका मार्ग का उद्घाटन कर किया है। वहीं, उन्होंने पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी ने नोएडा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इसी के साथ ही सीएम ने यहां जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम योगी 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला किया था। 48 साल पहले लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। नोएडा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पश्चिमी यूपी में माफिया ठंडे हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें