फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक आयोजन जीवन में धर्म, भक्ति और ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं: रेखा गुप्ता
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता रविवार को कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। वहां उन्होंने भक्तिभाव का परिचय तो दिया, साथ ही दिल्ली के नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनका कहना था कि इस देश में सनातन की परंपरा आवश्यक है, साथ में विकास और प्रगति भी जरूरी है। ऐसे आयोजन मानसिक शांति तो प्रदान ही करते है साथ ही धार्मिक सद्भाव को भी बल मिलता है।



मुख्यमंत्री जिन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हुईं, उनमें जन्माष्टमी पार्क, पंजाबी बाग में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह एवं कलश यात्रा, शालीमार बाग में तुलसी विवाह समारोह, पीतमपुरा में श्याम बाबा का जन्मोत्सव, एकादशी उद्यापन आदि कार्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ अनेक श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने दिल्ली के नागरिकों नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक गुरुजी के आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश धारण कर भक्ति-भाव से यात्रा निकाली। इस दौरान वातावरण में “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष और भक्ति के स्वर गूंजते रहे। तुलसी विवाह के कार्यक्रम मे शामिल होकर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को इस पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी और कहा कि माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। भक्ति, श्रद्धा और परंपरा से ओतप्रोत यह आयोजन नारी शक्ति की आस्था, परिवार के संस्कार और समाज की एकता का सुंदर प्रतीक है। यह हमें सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें