फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पहलवानों से प्रैक्टिस और स्वास्थ्य के पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोर स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों से ऑनलाइन बातचीत भी की। मुख्य एजेंडा खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और स्वास्थ्य का रहा। उन्होंने खिलाड़ियों से सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों की बात कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर खिलाड़ी नरसिंह यादव से मुख्यमंत्री ने सवाल किए। जवाब में नरसिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन पर खुशी जताई। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों की ओर से भारत के लिए पदक लाने की बात कही। 10 महीने से प्रैक्टिस बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब प्रैक्टिस चल रही है और सारी सुविधा मिल रही हैं। काफी पहलवानों को कोरोना हुआ था। अब सभी तंदुरुस्त हैं। यूपी में जिला स्तर पर कुश्ती की अकादमी खोली जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक और एशियाड के लिए तैयार हो पाएं। वहीं, हरियाणा के पहलवान अमित ने कहा कि 10 महीने बाद कोई प्रतियोगिता हो रही है। अच्छा लग रहा है। हम नियमित प्रैक्टिस कर रहे हैं। सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रैक्टिस में काफी मदद कर रहे हैं। हरियाणा के पहलवान सुमित से सीएम ने पूछा कि कितने किलोग्राम की श्रेणी में खेलते हैं। सुमित ने बताया कि वह 125 किलोग्राम के वर्ग में खेलते हैं। सीएम ने कहा कि वजन आपके लिए समस्या पैदा नहीं करता। फिर सीएम ने पदक के बारे में पूछा। सुमित ने बताया कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशिया चैंपियनशिप सहित कई मुकाबले जीते हैं और भारत केसरी भी हूं। उन्होंने यूपी के पहलवान गौरव बालियान से भी सवाल पूछे। इसके बाद सीएम ने कहा कि वजन और प्रैक्टिस का खास ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें