फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार के अनानास और पुणे के अनार से होगी छठी मइया की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार व्रती महिलाएं छठ पूजा पर बिहार के अनानास और पुणे के अनार से दउरा भरेंगी करेंगी।
विज्ञापन

जिले की फल मंडी के व्यापारी बिहार और पूणे से फल मंगाते हैं। वहीं प्रयागराज और बनारस की पहड़िया मंडी से भी फल आते हैं। इस बार फलों के दाम में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना है। इस बार फल दुकानदारों ने बड़ी मात्रा में फलों के ऑर्डर दिए हैं।
महापर्व पर छठी मइया को महिलाएं अनानास, नींबू, गन्ना, नारियल और केला आदि फल चढ़ाती हैं।
जिले में छठ पूजा के लिए फल अभी नहीं आए हैं, लेकिन इसके आर्डर दिए जा चुके हैं। ज्ञानपुर निवासी दुकानदार सुरेश यादव ने बताया कि छठ पूजा पर सबसे अधिक फल वाराणसी और प्रयागराज की मंडी से आते हैं।
विज्ञापन

इस बार 400 पीस अनानास को बिहार से मंगाया गया है। फल विक्रेता कलक्टर ने बताया कि सेब, संतरा, अनार आदि फल हमेशा मिलते हैं, लेकिन छठ के दौरान इनकी खूब मांग होती है।
अनार पुणे की मंडी और सेव को कश्मीर से मंगाएंगे। दुकानदार राहुल ने बताया कि बिहार के किसान को 700 पीस अनानास का ऑर्डर दिया गया है। कहा कि इस बार पूणे से 100 पेटी अनार मंगाएंगे।
विज्ञापन

सभी फल शुक्रवार तक आ जाएंगे। बताया कि इस बार फल के दामों में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना है।
बताया कि पूजा के लिए कच्ची हल्दी पत्ता समेत, कच्ची अदरक, सेब, केला, अनार, शरीफा, संतरा, अनानास, सिंघाड़ा, गन्ना, नाशपाती, मूंसबी और नारियल जैसे फलों के ऑर्डर दिए है। ग्राहकों के लिए सही रेट फल आने के बाद ही निर्धारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें