फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इस साल पहली छमाही में 1.97 करोड़ ज्यादा राजस्व वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी पर उप संभागीय परिवहन सख्त है। इसके कारण विभाग की राजस्व वसूली बढ़ी है। पहली छमाही में ही एआरटओ ने बीते छमाही से लगभग 1.97 करोड़ रुपये अधिक राजस्व वसूली की है।
विज्ञापन

वहीं 1.5 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से लगातार सख्ती की जा रही है।
शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाकर टैक्स की वसूली जा रही हैं। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी सख्ती कर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

बीते साल परिवहन विभाग ने पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में 19 करोड़ रुपये की वसूली की थी। वहीं इस साल अब तक विभाग द्वारा 21 करोड़ की वसूली की जा चुकी है।
शासन स्तर से विभाग को इस साल 62 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। कर न देने वालों को नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। नोटिस के बावजूद कर न देने पर वाहनस्वामियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें