फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहाय-खाय के साथ कल से होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का उत्तरी तट, जहां होगा छठ पर्व का आयोजन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में शनिवार से नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। करीब एक लाख श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान व पूजा-अर्चना करेंगे। महोत्सव के लिए न केवल पूर्वांचल समाज महासभा ने तैयारी पूरी कर ली है बल्कि जिला व पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

महोत्सव का मुख्य आयोजन पवित्र ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर होगा। इसके चलते वीरवार को जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया और यहां सफाई कार्य भी किया गया। महोत्सव के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों में खूब उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग खरीदारी व अन्य तैयारियों में जुटे हैं।
15 साल से ब्रह्मसरोवर तट पर मनाया जा रहा महोत्सव : पूर्वांचल समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान बताते हैं कि पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर पिछले करीब 15 साल से यह महोत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि शुरुआत के कुछ साल बाद तीन से चार संगठन समाज के बन गए थे और सभी अपने-अपने स्तर पर यह महोत्सव मनाने लगे थे लेकिन पिछले दो साल से सभी संगठन एकजुट होकर ही महोत्सव मना रहे हैं। इस बार भी सभी एक ही बैनर के नीचे महोत्सव में शामिल होंगे। जहां विधिवत पूजा-अर्चना होगी और भोजपुरी कलाकार भी समा बांधेंगे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का उत्तरी तट, जहां होगा छठ पर्व का आयोजन। संवाद- फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का उत्तरी तट, जहां होगा छठ पर्व का आयोजन। संवाद- फोटो : संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर का उत्तरी तट, जहां होगा छठ पर्व का आयोजन। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें