फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ महापर्व कल से, घाटों पर बदहाली के निशान

Fri, 24 Oct 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिवसीय छठ महापर्व में एक दिन शेष है और शहर के पश्चिमी यमुना घाटों की हालत खस्ता है। कच्चे घाट छठ पर आने वाले एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेंगे। हालांकि नगर निगम की ओर से घाटों पर सफाई करवाई जा रही है, परंतु घाटों पर बदहाली छाई हुई है। यमुना के किनारे व कच्चे घाट अभी तक समतल नहीं किए गए हैं। ऐसे में छठ पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उतरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
छठ महापर्व पर रेलवे स्टेशन से चिट्टा मंदिर घाट तक मेला लगता है। इसके अलावा पुराना हमीदा, जम्मूकॉलोनी, गांधीनगर, बूड़िया में भी छठ पर्व पर यमुना किनारे लोग पूजा करने उमड़ते हैं। शहर के पश्चिमी यमुना घाट पर एक लाख से ज्यादा लोग पूजा करने आते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ बाड़ी माजरा के इसी घाट पर होती है। अभी तक घाटों पर बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई शुरू तो कर दी है, लेकिन घाट बदहाल हैं। ऐसे में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठन स्ने स्तर पर इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। बाड़ी माजरा की तरफ यमुना किनारे सुरक्षा को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। यहां के सभी घाट कच्चे हैं और यहां कीचड़ जमा है। वहीं, दशमेश गली, यमुना विहार, आजाद नगर की तरफ से आने वाले रास्ते पर कीचड़ व गंदा पानी जमा है।
पूजन करने के लिए वेदियां सजाने में जुटे लोग

छठ पूजन के लिए लोगों ने यमुना के घाटों पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को लोग बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजन के लिए वेदियों का निर्माण किया। वहीं, पहले से निर्मित बेदियों पर रंगाई-पुताई की। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेदियों की सजावट की। इस दौरान सतेंद्र यादव, राजकुमार, प्रमोद यादव, मुनीष कुमार ने बताया कि वे हर साल छठ पूजन के लिए बेदियों की रंगाई-पुताई करते हैं। इन बेदियों के चारों तरफ बैठकर पूजा की जाती है। बता दें कि 25 अक्तूबर को नहाए-खाए के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। वहीं, 26 अक्तूबर को खरना होगा। 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, 28 अक्टूबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत व पूजा संपन्न की जाएगी। 27 अक्तूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान शाम पांच बजकर 37 मिनट पर सूर्य अस्त होगा। वहीं 28 अक्तूबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिले में सूर्य उदय का समय छह बजकर 31 मिनट रहेगा।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर नगर निगम की पूरी तैयारी है। शहर के सभी पूजा के घाटों की सफाई करवाई जा रही है। वहीं, कच्चे घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बाड़ लगाई जाएगी। -सुमन बहमनी, मेयर यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।

दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद

दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद

दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद

दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद

दशमेश कॉलोनी के घाट पर पेंट करता पेंटर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें