ऑनलाइन शराब खरीदने में 1.55 लाख की ठगी
नोएडा। ऑनलाइन शराब खरीदने के चक्कर में सेक्टर-25 निवासी मोहम्मद कमरे से 1.55 लाख रुपये ठग लिए गए। पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद कमरे ने बताया कि 29 मार्च को शराब ऑर्डर करने के लिए वेबसाइट पर दिए दिए गए नंबर पर फोन किया। उस नंबर पर युवक ने ऑर्डर दिया। भुगतान करने के बाद आरोपी ने कुछ अन्य जानकारी मांगी। इसके बाद उनके खाते से 1.55 लाख रुपये कट गए। कुछ देर बाद फोन करने पर जालसाज ने बताया कि अब शराब की डिलिवरी नहीं होगी और न ही पैसे वापस होंगे। उसने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है पुलिस उन खातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो